दिल्ली समाचार: कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 2 दिन बंद

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर 2026 को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 15 अक्टूबर को जारी सूचना में बताया कि प्रशासनिक कारणों से इन दो दिनों तक पार्क में लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब शुक्रवार को यहां कॉकroach जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से तिरंगा मार्च निकालने की घोषणा की गई है।

सीजेपी ने इस मार्च का नाम ‘लहरा दो तिरंगा’ रखा है। पार्टी ने शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में मार्च निकालने की योजना बनाई थी। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से विचारधारा से ऊपर उठकर एक साथ आने का आग्रह किया। उनका कहना था कि मतदान के अधिकार की रक्षा करना लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

इस मार्च की घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब सीजेपी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को दोनों नेताओं को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन पर जंतर-मंतर में प्रवेश करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाने का मामला सामने आया था।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में मिली अनुमति समाप्त कर दी थी। इसके बाद सीजेपी ने इस फैसले को चुनौती दी और राष्ट्रीय ध्वज लेकर दोबारा वहां पहुंची। इस घटनाक्रम के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

गुरुवार को कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। अधिकारियों के अनुसार, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए जाने तथा प्रदर्शनकारियों और आम यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित करने की व्यवस्था की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस प्रदर्शन करने के लिए निर्धारित स्थल नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, लोग जरूरी अनुमति लेने के बाद रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान या सीबीडी मैदान में विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना और लोगों की आवाजाही को सुरक्षित रखना है।

Gourav Kumar Singh

About the Author

Gourav Kumar Singh

Gourav Kumar Singh is the Founder and Editor of Wealth Scope News. He writes about finance, business, stock market, technology, government schemes and trending news. His mission is to provide readers with accurate, reliable and easy-to-understand information through well-researched articles.

Read More →

Leave a Comment