AI चिप्स ने बनाया SK Hynix को निवेशकों का फेवरेट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत बना हुआ है। इसका ताजा उदाहरण दक्षिण कोरिया की चिप निर्माता कंपनी एसके हाइनिक्स (SK Hynix) है, जिसके अमेरिकी शेयर बिक्री प्रस्ताव को निवेशकों से उम्मीद से कहीं अधिक समर्थन मिला है।

South Korea की chip निर्माता कंपनी एसके हाइनिक्स (SK Hynix) के 28 अरब डॉलर के अमेरिकी शेयर बिक्री प्रस्ताव को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। जानकारी के अनुसार, इस ऑफर के लिए उपलब्ध शेयरों की तुलना में सात गुना से अधिक मांग दर्ज की गई। इससे साफ है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी अभी भी मजबूत बनी हुई है।

SK Hynix के शेयर ऑफर को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन

SK Hynix के AI चिप्स, शेयर ऑफर और निवेशकों की मजबूत मांग का सांकेतिक चित्र।
AI चिप्स की बढ़ती मांग के बीच SK Hynix के 28 अरब डॉलर शेयर ऑफर को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

 

💹 शेयर बिक्री की प्रमुख बातें

  • कंपनी: SK Hynix
  • शेयर बिक्री: 28 अरब डॉलर
  • मांग: उपलब्ध शेयरों से 7 गुना अधिक
  • मुख्य कारण: AI चिप्स की बढ़ती मांग
  • उद्देश्य: उत्पादन क्षमता और नए कारखानों में निवेश

कंपनी इस शेयर बिक्री से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल नए कारखाने, आधुनिक उपकरण और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में करेगी। Ai data centre में इस्तेमाल होने वाले हाई-परफॉर्मेंस चिप्स की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसे पूरा करने के लिए कंपनी बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है.

बताया जा रहा है कि यह शेयर बिक्री दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शेयर पेशकश बन सकती है। इससे पहले पिछले महीने स्पेसएक्स (SpaceX) ने 85.7 अरब डॉलर की रिकॉर्ड शेयर बिक्री की थी। हालांकि एसके हाइनिक्स ने इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

AI चिप्स की मांग से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

🤖 AI कारोबार से जुड़े अहम तथ्य

  • फोकस: हाई-परफॉर्मेंस AI चिप्स
  • उपयोग: AI Data Centre और सर्वर
  • प्रमुख ग्राहक: Nvidia
  • मुख्य उत्पाद: हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) चिप्स
  • रणनीति: उत्पादन क्षमता का विस्तार

शेयर बिक्री की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली और कारोबार के दौरान इसमें करीब 6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। Investers को उम्मीद है कि एआई चिप्स की बढ़ती मांग से कंपनी की कमाई आने वाले वर्षों में और मजबूत होगी।

हाल के दिनों में वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में कुछ दबाव जरूर देखा गया है, लेकिन एसके हाइनिक्स और Samsung Electronics जैसी कंपनियां पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। पिछले दो सप्ताह में एसके हाइनिक्स का शेयर करीब 25 प्रतिशत गिरा है, लेकिन बीते 12 महीनों में इसमें लगभग 680 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

वैश्विक AI सप्लाई चेन में SK Hynix की मजबूत स्थिति

एसके हाइनिक्स फिलहाल एनवीडिया (Nvidia) को हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) चिप्स की प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनी है। एआई सर्वर और डेटा सेंटरों में इन चिप्स की भारी मांग है, जिसके कारण कंपनी वैश्विक एआई सप्लाई चेन की सबसे महत्वपूर्ण कंपनियों में शामिल हो गई है। यही वजह है कि निवेशक भविष्य में भी कंपनी की मजबूत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।


डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। निवेश से पहले आधिकारिक जानकारी और वित्तीय सलाह अवश्य प्राप्त करें।

Gourav Kumar Singh

About the Author

Gourav Kumar Singh

Gourav Kumar Singh is the Founder and Editor of Wealth Scope News. He writes about finance, business, stock market, technology, government schemes and trending news. His mission is to provide readers with accurate, reliable and easy-to-understand information through well-researched articles.

Read More →

Leave a Comment